तुलसी विवाह के लिए ठाकुरजी की आज जाएगी बरात
तुलसी विवाह के लिए ठाकुरजी की आज जाएगी बरात
गोगुंदा| कचेलिया तेली समाज के सामूहिक विवाह के अंतर्गत ठाकुर जी के विवाह को लेकर मंगलवार को ठाकुर जी की बिंदौली निकाली गई। इस दौरान तेली समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष व युवा हर्षोल्लास के साथ बिंदौली में शामिल हुए। डीजे पर बजे गानों पर नाचते-थिरकते लोग बिंदौली के साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए चारभुजा मंदिर पहुंचे। गणेश देवड़ा ने बताया कि देलवाड़ा में अखिल मेवाड़ क्षत्रिय कचेलिया तेली समाज द्वारा बुधवार को द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। जिसमें गोगुंदा से ठाकुर जी समेत तीन बरात पहुंचेगी। इस दौरान पन्ना लाल तेली, गणेश देवड़ा, राजेश तेली, सुरेश तेली, कमलेश तेली सहित कई समाजजन मौजूद थे।