ठाकुरजी को धराया छप्पन भोग मनोरथ
चारभुजा| जनावद ब्रह्मपुरी स्थित भगवान चारभुजानाथ को छप्पन भोग का मनोरथ धराया गया। आयोजनकर्ता मोडी लाल पुत्र अमृतलाल जोशी की ओर से छप्पन भोग मनोरथ धराया गया। इससे पूर्व ठाकुरजी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण भजनों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। इसके बाद मंदिर पर ठाकुरजी के सम्मुख 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग धराया गया। वहीं पालीवाल समाज 24 श्रेणी गांवों जिसमे रिछेड़, मोराणा, टाड़ावाड़ा गुजरान, केलवा, तासोल, चारभुजा सहित किशोर नगर मंडा कांकरोली से समाजजन मौजूद थे।