कुंवारिया | महावीर इंटरनेशनल शाखा कुंवारिया ने शुक्रवार को शीतल जल के लिए एक नई पहल शुरू की। कस्बे में राहगीरों और ग्रामीणों को ठंडे पानी के लिए साइकिल सेवा की शुरुआत की। इससे कस्बेवासियों, दुकानदार और राहगीरों ने अपनी प्यास बुझाकर राहत महसूस की। कार्यक्रम में सरपंच दौलत सिंह शक्तावत ने कहा कि नसीब वाले लोग ही ऐसा करते है। यह ट्राई साइकिल सोहनलाल अंनची बाई, अशोक पीपाड़ा की ओर से शुरू करवाई है। इसमें जॉन चेयरमैन विजय प्रकाश पीपाड़ा, जॉन सचिव राजेंद्र पोखरना, राकेश तातेड़, गौतम ओसवाल, दिनेश तातेड़, ललित कच्छारा, राकेश चपलोत, प्रवीण पीपाड़ा, यशवंत पीपाड़ा, राकेश सिरोहिया, देवीलाल सहित ग्रामीण थे। साइकिल पर जल सेवा शुरू की गई है, जो रोज संचालित होगी। चेयरमैन विजय प्रकाश पीपाड़ा ने बताया कि जल सेवा बस स्टैंड, सदर बाजार, कीर मोहल्ला, दरवाजा, बड़े चारभुजा मंदिर मार्ग, महावीर बाजार, लालपुर चौपाटी मार्ग पर रोजाना रहेगी। साइकिल पर 300 लीटर की टंकी लगाई गई है, इसमें 24 घंटे ठंडा पानी रहेगा।