पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • पेंशनर समाज की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

पेंशनर समाज की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारभुजा| चारभुजा तहसील क्षेत्र के पेंशनर समाज बैठक शुक्रवार को रघुनाथ अखाड़ा में तहसील अध्यक्ष बंशी दास वैरागी की अध्यक्षता हुई। बैठक के मुख्य अतिथि पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष किशनलाल कबीरा थे। बैठक में पेंशनरों के लिए तहसील स्तर पर मेडिकल स्टोर पर आयुर्वेदिक औषधियां भी मिले। इसके लिए सरकार की और से आदेश जारी कर दिया गया। पेंशनर डायरी से समय-समय पर दवाइयां लेने की जानकारी दी। डाॅ. हस्तीमल मादरेचा ने वृद्धावस्था में आरोगय के प्रति सतर्क रहे। पेंशनर रोहन लाल पालीवाल ने सुखी व स्वस्थ बुढ़ापे के लिए सुबह भ्रमण व योग करने की सलाह दी गई। वार्षिक प्रतिवेदन रतनलाल पालीवाल ने पेश किया। बैठक में नंदकिशोर बड़वा, बद्रीलाल गुर्जर, बंशी दास वैष्णव, मांगीलाल राजावत, अभयसिंह सोलंकी, रामचन्द्र सोनी, भगवानसिंह सोलंकी, केशवलाल सेवक व छोगालाल गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में तहसील क्षेत्र के 50 पेंशनरों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...