पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • चारभुजानाथ में ठाकुरजी का बेवाण निकाला, अमावस्या पर दर्शन करने उमड़े कई श्रद्धालु

चारभुजानाथ में ठाकुरजी का बेवाण निकाला, अमावस्या पर दर्शन करने उमड़े कई श्रद्धालु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारभुजा| अमावस्या पर मंगलवार को चारभुजानाथ के मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार रही। कई श्रद्धालु नाच-गान करते मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। पटेल रघुभाई ने 200 किलो मावे का भोग लगाकर भक्तों में बांटा। वे हर अमावस्या पर भोग लगाते हैं। इससे पहले चतुर्दशी की रात को ठाकुरजी का बेवाण निकलने के वक्त भोग लगाया। सोमवार रात को ठाकुरजी के श्रीविग्रह का बेवाण निकाला। रात 8.30 बजे पुजारियों ने ठाकुरजी को शृंगार धराकर गर्भ गृह से बेवाण में स्थापित कर नीचे नक्कार चौक में लाए। जहां पर भगवान को गुलाबों की पंखड़ियों से शृंगारित कर दर्शन कराए। पुजारी लालराम व परिवार ने भगवान के बाल स्वरूप को लापसी का भोग धराया और भक्तों में बांटा गया। श्रद्धालुओं ने भी सिंगाडे की सेव व व्यंजनों का भोग लगाया। भगवान को मीरा बाई मंदिर तक गाजे-बाजे के साथ ले गए।

खबरें और भी हैं...