दर्शन के लिए कतार में खड़े पूर्व विधायक ने जेबतराशी महिला को पकड़ा
दर्शन के लिए कतार में खड़े पूर्व विधायक ने जेबतराशी महिला को पकड़ा
सिंगोली चारभुजा | मंगलवार को सिंगोली चारभुजा मंदिर में दर्शन के लिए कतार में खड़े मांडलगढ़ के पूर्व विधायक प्रदीप कुमार की जेबतराशी कर रही महिला को रंगे हाथ पकड़ लिया। कतार में खड़ी महिला ने पर्स चुराने के लिए विधायक की जेब में हाथ डाला। यह देख विधायक सिंह ने महिला का हाथ पकड़ लिया। उन्होंने आरोपी महिला को पुलिस को सौंप दिया। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पूर्व विधायक सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे दर्शन करने मंदिर पहुंचे। वे कतार में खड़े थे। दर्शन के लिए झुके तो शर्ट की जेब में रखा मोबाइल गिर गया।