पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • चारभुजा : सेवंत्री पंचायत में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

चारभुजा : सेवंत्री पंचायत में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारभुजा | सेवंत्री पंचायत में पिछले 15 दिनों से अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण और किसान परेशान है। वरदाराम, उदयराम ने बताया कि रोज बिजली कटौती से नुकसान हो रहा हैं। बिजली सुबह 8 बजे ही चले जाने और दिनभर नहीं मिलने से पशुओं को पानी पिलाने के लिए समस्या होती है। वहीं इन दिनों खेतों में सब्जियों की पिलाई, पशुओं के प्याऊ भरने के लिए परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र लिख नियमित बिजली देने की मांग की है। सेवंत्री , कसार, खेड़ा, किका भागल, पुठिया सहित छोटी-छोटी बस्तियों में परेशानी हो रही हैं।

खबरें और भी हैं...