पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटी से छेड़छाड़ की तो पिता ने मारी थी सिर में बसोली

बेटी से छेड़छाड़ की तो पिता ने मारी थी सिर में बसोली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी के साथ राह चलते बार-बार छेड़छाड़ करने से परेशान पिता ने ही रविवार दोपहर गांव सौंफ निवासी 10वीं के छात्र की सिर में लोहे की बसोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने मृतक छात्र के चचेरे भाई की शिकायत पर व्यक्ति को दबोचा, जिसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रविवार दोपहर गांव सौंफ निवासी 10वीं का छात्र अमित कुमार खून से लथपथ गांव के गांव के सरकारी स्कूल के ग्राउंड में पड़ा हुआ था, जिसके सिर में गहरी चोट लगी हुई थी और ज्यादा खून बह जाने के कारण बेहोश था। परिजनों को पता चलने के बाद उसे भिवानी सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

छुपकर किया पीछा

पुलिस पूछताछ में हत्यारे बंसीधर ने बताया कि अमित अक्सर उसकी बेटी के आगे पीछे घूमता रहता था। कई बार पहले भी बंसीधर अमित को ऐसा नहीं करने के लिए समझा चुका था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। बंसीधर ने बताया कि चार दिन पहले अमित के परिजनों को भी आगाह किया था लेकिन वह भी उसे समझा नहीं पाए। ऐसे में रविवार की शाम उसकी बेटी कूड़ा डालने स्कूल के नजदीक जा रही थी। इस दौरान बंसीधर ने छुपकर उसका पीछा करना शुरू कर दिया। वहीं स्कूल ग्राउंड के समीप अमित खड़ा था जिसमें छात्रा की तरफ गलत इशारे करने शुरू कर दिए। ऐसे में बंसीधर ने पीछे से आकर लोहे की बसोली से अमित के सिर पर वार कर दिया। कुछ ही देर में ज्यादा खून बहने से मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...