गन प्वाइंट पर कार लूटने के दोनों आरोपी जेल भेजे
चरखी दादरी | रंजिश को लेकर अपने ही गांव के तीन लोगों की हत्या की साजिश रचने वाले समीर मोटिया व उसके दोस्त विकास बादल को पुलिस ने बुधवार सुबह न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने रिमांड अवधी के दौरान स्विफ्ट कार लूट दौरान प्रयोग की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है।
बाढड़ा क्षेत्र के गांव बेरला में 11 मार्च को गांव जीतपुरा निवासी मंगेश, गोठड़ा निवासी रामपाल, झोझू कलां निवासी समीर उर्फ मोटिया और बादल निवासी विकास ने गन प्वाइंट पर एक स्कोर्पियो को लूटने का प्रयास किया था लेकिन चालक के खेतों में भाग जाने के बाद उन्होंने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की स्विफ्ट कार व 7 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। दादरी सीआईए व बाढड़ा सीआईए पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया था। मामले में पूछताछ के दौरान झोझू कलां निवासी समीर उर्फ मोटिया ने बताया था कि उसी के गांव के तीन लोगों ने दो माह पहले उसके साथ मारपीट कर चाकू घोंपा था इसी का बदला लेने के लिए तीन साथियों के साथ कार लूटी थी ताकि तीनों की हत्या कर आसानी से भाग सकंे। पुलिस ने मंगेश जीतपुरा व रामपाल गोठड़ा से लूट में प्रयोग किए गए दो अवैध पिस्तौल व लूटी गई स्विफ्ट कार सहित 3 हजार रुपये बरामद कर लिए थे।