पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बधवाना नहर टूटने से 60 एकड़ में गेहूं डूबी

बधवाना नहर टूटने से 60 एकड़ में गेहूं डूबी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार भले की जिले की नहरों की मरम्मत के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा कर रही है, लेकिन हकीकत कुछ ओर ही बयां कर रही है। फिलहाल जिले की अधिकतर नहरों की साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य चल रहा है। बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर भी विभाग ने 10 दिन पहले ही करीबन सवा करोड़ रुपये खर्च किए है बावजूद इसके शुक्रवार को नहर टूट गई। इससे खेतों में खड़ी गेहूं की करीबन 60 एकड़ की फसल एक से डेढ़ फुट तक डूब गई है। ऐसे में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। नहर टूटने पर किसानों ने सिचाई विभाग के ठेकेदार पर हलकी व घटिया सामग्री लगाने के आरोप जड़े हैं। जबकि पिछले सप्ताह बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी दो दिन लगातार टूटी और किसानों की करीबन 100 एक एकड़ में खड़ी फसल खराब हो गई।

अक्टूबर 2017 में सीएम के आगमन के दौरान उन द्वारा जिले की नहरों और पंप हाउसों की मरम्मत का शिलान्यास किया गया था। इस कार्य का बजट 20 करोड़ रुपये से अधिक का तय किया गया था। कई नहरों की मरम्मत का कार्य शुरू किया है तो कईयों का पूरा हो चुका है। मरम्मत के बाद नहरों का टूटना कहीं ना कहीं ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री को इस्तेमाल करने की ओर इशारा करता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे। शहर के साथ लगते गांव ढाणी फौगाट के खेतों से गुजर रही बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी टूट गई है। इससे करीबन 60 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल डूब गई। नहर टूटते ही ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना सिचाई विभाग अधिकारियों को दी। जिन्होंने पानी बंद करवा दिया और तुरंत जेसीबी मंगवाकर मिट्टी डालकर पानी का रोक दिया। इस दौरान मात्र दो एकड़ में ही गेहूं की कटाई की गई थी बाकी में दो से तीन दिन बाद कटाई शुरू होनी थी, लेकिन पानी व फसल सूखने तक अब कटाई नहीं हो सकती। जिससे रोष हित किसानों ने सिचाई विभाग अधिकारियों से ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है और ठेकेदार पर मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग करने के भी आरोप लगाए हैं। प्लास्टर पानी का दबाव सहन नहीं कर पाया और डिस्ट्रीब्यूटरी टूटने से किसानों को लाखों रुपयों का नुकसान सहना पड़ा।

बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी टूटने के बाद जेसीबी व श्रमिकों की मदद से नहर को ठीक करते हुए।

हमने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। जहां से बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी टूटी हैं वहां पर एक पेड़ था और उसकी जड़ के साथ ही पानी लीकेज होने से यह घटना हुई है। हमने पीछे से पानी बंद करवा जेसीबी से मिट्टी डलवा बंधा लगवा दिया है। जिसे पक्का करने का कार्य भी शुरू करवा दिया है। मरम्मत कार्य के दौरान विभागीय जेई मौके पर ही मौजूद रहेंगे।\\\'\\\' प्रवीण सहरावत, एसडीओ, सिचाई विभाग

खबरें और भी हैं...