पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले की बेटियां ओलंपिक में जीतेंगी सोना : धनखड़

जिले की बेटियां ओलंपिक में जीतेंगी सोना : धनखड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में देश की बेटियों के शानदार प्रदर्शन पर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी है। कृषि मंत्री ने चरखी दादरी जिले की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फौगाट व रजत पदक विजेता बबीता फौगाट सहित सभी खिलाड़ियों को आगामी ओलंपिक खेलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आने वाले ओलंपिक खेलों में निश्चित ही हरियाणा के खिलाड़ी सबसे अधिक पदक जीतेंगे और इन पदकों में सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक भी हरियाणा के खिलाड़ियों के ही नाम होंगे। धनखड़ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नामक सोशल मीडिया व्हाटसअप ग्रुप के सदस्यों के मुलाकात के बाद अपने विचार प्रकट कर रहे थे। इनमें हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक अतर सिंह श्योराण, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में उपनिदेशक बीएल धीमान, सांस्कृतिक कार्य विभाग में सांस्कृतिक कार्य अधिकारी शिवकुमार इत्यादि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...