पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देश का प्रत्येक नागरिक मोदी के साथ : रामकिशन

देश का प्रत्येक नागरिक मोदी के साथ : रामकिशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय जनता पार्टी की बैठक का आयोजन जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में कर्नाटक विधानसभा में पार्टी द्वारा शानदार प्रदर्शन करने व सबसे बड़े दल के रूप में उभरने पर सभी को बधाई दी।

जिला अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि इस जीत के बड़े ही दूरगामी प्रभाव होंगे। यह सिर्फ एक चुनाव की जीत भर नहीं है बल्कि इसे बड़े परिपेक्ष में देखा जाएं तो बीजेपी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के स्वप्न में बड़ा कदम है। दक्षिण राज्य जिसे कि पिछले कई सालों से कांग्रेस एवं क्षेत्रीय दलों का गढ़ समझा जाता रहा है वहां बीजेपी ने सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर दिखा दिया कि संपूर्ण विकास के लिए देश का प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी ही सरकार बनाएगी एवं 5 सालों में वहां प्रधानमंत्री की सोच अनुरूप विकास कार्य करवाएं जाएंगे।

इस अवसर पर डाॅ. किरण कलकल, सोमबीर सांगवान, चंद्रपाल सांगवान, राजेंद्र परमार, ओमबीर महराणा, मन्नू धनखड़, अनिता लुहाच, रामरती फौगाट, प्रदीप चिड़िया, धर्मचंद सहजलान, कुलदीप शर्मा, जगजीत सांगवान, दुष्यंत, दीपक, पवन आडवानी, रोशन लाल, लीला समसपुर, भूप सिंह, मा. जगदीश, विनोद, वेद पूनिया, मग्गू चरखी, कृष्ण, भूण, मुकेश आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...