पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समस्याओं का होगा समाधान : तोमर

समस्याओं का होगा समाधान : तोमर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
22वें जिले चरखी दादरी को वास्तविक जिला का स्वरूप देने के उद्देश्य से 25 मई को हरियाणा के मुख्य सचिव विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर इस बैठक में विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। बैठक में जिला स्तरीय विकास और समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। उपायुक्त के अनुरोध पर मुख्य सचिव ने इस बैठक के लिए समय निर्धारित कर दिया है।

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि चरखी दादरी को जिला बने हुए लगभग डेढ़ साल का समय हो गया है। दादरी में जिला स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कई प्रकार की समस्याएं आ रही हैं, जिसके कारण जिला के लोगों को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि जिला के अनुसार दादरी के विकास के लिए भी प्रशासन प्रयास कर रहा है। जिला में जमीन चिन्हित नहीं होने के कारण इस कार्य में भी रुकावट आ रही है। उपायुक्त ने बताया कि जिले से संबंधित सभी समस्याओं को दूर करने और चरखी दादरी को जल्द से जल्द जिला के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से 25 मई को हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला स्तरीय लघु सचिवालय भवन के निर्माण और जिला स्तरीय पदों की स्वीकृति व उनकी नियुक्ति के बारे में चर्चा होगी। जिला में जल्द से जल्द विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय कार्यालय खोलने पर भी गहनता से विचार विमर्श किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...