पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्यस्तरीय योग स्पर्धा में गोल्ड मेडलिस्ट अध्यापिका काे किया सम्मानित

राज्यस्तरीय योग स्पर्धा में गोल्ड मेडलिस्ट अध्यापिका काे किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीद दलबीर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिका कार्यरत संतोष सांगवान ने राज्य स्तर पर आयोजित योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। सोमवार को विजेता शिक्षिका के वापस आने पर विद्यालय में प्राचार्य सुरेश यादव एवं नवीन मित्तल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया गया व उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी गई। संतोष सांगवान ने बताया कि 19 एवं 20 मई को सोनीपत के गोहाना स्थित लिटिल एंजल्स कान्वेंट स्कूल परिसर में राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। उन्होंने 50 से ऊपर आयुवर्ग में सहभागिता करते हुए अपने वर्ग में साथी योगार्थियों को पीछे छोड़ा व स्वर्ण पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि पर मिडिल अध्यापिका कमलेश, प्राध्यापक संदीप, पीटीआई नीलम, सुशीला शर्मा, प्राध्यापक देवेंद्र अादि ने बधाई दी।

खबरें और भी हैं...