पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वतंत्रता सेनानी रामसिंह की पत्नी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

स्वतंत्रता सेनानी रामसिंह की पत्नी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | गांव ढाणी फौगाट निवासी व आजाद हिंद फौज देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ चुके रामसिंह की धर्मप|ी चमेली देवी का निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशानुसार पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार में शामिल तहसीलदार नवनीत सिंह व सदर थाना एसएचओ जगराम ने उन्हें प्रशासन की और से आखिरी विदाई दी। इसके साथ ही प्रशासन की और से शामिल दोनों अधिकारियों एवं अन्य कर्मियों ने चमेली देवी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ सलामी भी दी। चमेली देवी लगभग 84 वर्ष की थी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी।

खबरें और भी हैं...