हरियाणा सरकार लूट एवं छीना-झपटी के आरोपियों को पकड़ने और पकड़वाने में मदद करने वाले व्यक्तियों को एक लाख रुपये नगद इनाम दे रही है। इसी आधार पर पुलिस अधीक्षक ने लूट के आरोपियों को पकड़वाने पर दादरी सीआईए प्रभारी व स्पेशल स्टॉफ इंचार्ज को 50,50 हजार रुपये नकद व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि कादमा पेट्रोल पंप मैनेजर से ढाई लाख रुपये लूटने वालों को पकड़ने व अटेला कलां नजदीक गुरूग्राम से पूर्व विदेश मंत्री की लूटी गाड़ी सहित आरोपियों को दबोचने पर दादरी सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी व स्पेशल स्टॉफ इंचार्ज शमशेर सिंह को पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने 50,50 हजार रुपये नकद व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। इसके अलावा फौज में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने पर अचीना ताल पुलिस चौकी प्रभारी जोगेंद्र सिंह को भी नकद राशि के साथ प्रशंसा पत्र दिया गया। थाना के रिकॉर्ड को ऑनलाइन मेंटेन रखने पर प्रधान सिपाही बबीता, सिपाही राकेश कुमार, सिपाही शिव कुमार, सिपाही दीपक कुमार ऑपरेटर सीएम विंडो को सम्मानित किया है।
लुट के आरापियों को पकड़ने पर सीआईए प्रभारी हितेंद्र डांगी व स्पेशल स्टाफ प्रभारी शमशेर सिंह को सम्मानित करते एसपी हिमांशु गर्ग।