चरखी दादरी | हीरा चौक निकट स्थित बड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में मां दुर्गा सेवा दल की जनरल मीटिंग का आयोजन संरक्षक राधेश्याम बिकानेरिया की अध्यक्षता में किया गया। मीटिंग में अनेक अहम विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य रूप से आगामी दिनों मे होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कार्यकारिणी गठन का विषय रहा। इसके तहत भोजराज शास्त्री, प्रेम प्रकाश राही, सत्यप्रकाश शर्मा, डाॅ. एमके जैन सहित संरक्षक के रूप में ज्योति प्रकाश को भी नियुक्ति प्रदान की गई।
इसके साथ ही अन्य कार्यकारिणी चुनाव में लगातार 8वीं बार राजेश को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के चलते एक बार फिर सभी ने सर्वसम्मति से प्रधान पद के लिए नियुक्त किया। उपप्रधान रविंद्र काकू, महासचिव अधिवक्ता प्रवीन मरहटा, सह सचिव प्रवीण वत्स, कोषाध्यक्ष दिनेश गर्ग, सह कोषाध्यक्ष हरिओम बंसल, प्रेस सचिव धीरज जैन सहित वर्किंग कमेटी मेंबरों में सुरेश ढाकलिया, रोहित शर्मा, रामौतार सैनी, रोशन लाल जांगड़ा को मनोनीत किया गया।