पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 वर्ष के युवा को वोटिंग का हक राजीव गांधी ने दिलाया : अजीत फौगाट

18 वर्ष के युवा को वोटिंग का हक राजीव गांधी ने दिलाया : अजीत फौगाट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | आधुनिक भारत के निर्माता भारत र| स्व. राजीव गांधी आज देश के युवाओं के लिये एक प्रेरणा पुंज के समान है। उन्होंने 18 वर्ष के युवा को वोटिंग की ताकत दे दी थी और उस समय 1988 में 5 करोड़ अतिरिक्त लोग राजनीतिक चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बन गए थे।

ये बात कांग्रेस सचिव अजीत फौगाट ने स्व. राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। फौगाट ने कहा कि स्व. राजीव गांधी देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले और जीते जी देश को निरंतर तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ाने वाले एेसे नेताओं पर कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता को गर्व है।

खबरें और भी हैं...