चरखी दादरी| गांव गोठड़ा के सरकारी स्कूल में लगी सोलर प्लेट किसी अज्ञात ने चोरी कर ली है। स्कूल मुखिया की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव गोठड़ा के सरकारी स्कूल प्राचार्या गंगा देवी ने सदर थाना पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर वह स्कूल काे ताला लगाकर घर चले गए थे। बुधवार सुबह स्कूल पहुंचे तो वहां छत पर लगी सोलर प्लेट चोरी हुई मिली। स्कूल स्टाफ ने लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने गंगादेवी के शिकायत पर केस दर्ज किया है।