पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चरखी दादरी में गंदगी देख नप ने 157 सफाई कर्मचारी को एस्मा के तहत भेजे नोटिस

चरखी दादरी में गंदगी देख नप ने 157 सफाई कर्मचारी को एस्मा के तहत भेजे नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | पिछले 10 दिन से हड़ताल पर चल रहे नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के कमेटी की गुरुवार को राज्य स्तरीय बैठक में बेमियादी हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया गया है। वहीं शहर को गंदगी में अटता हुआ देख नगर परिषद ने अपने 192 सफाई कर्मचारियों में से हड़ताल पर गए 157 कर्मचारियों को एस्मा एक्ट (अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण कानून) के तहत बाइनेम नोटिस जारी कर दिए हैं। जिससे कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के ठेकेदार को भी नोटिस जारी कर नए कर्मचारी कार्य पर लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। दूसरी तरफ सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान ने भी बिना शर्त माने काम पर नहीं लौटने व आंदोलन तेज करने की चेतावनी नप अधिकारियों को दी है। गंदगी फैलते देख शहर के सामाजिक संस्थाओं व नागरिकों ने सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई की।

खबरें और भी हैं...