चोरों ने टीन शेड उखाड़कर 40 हजार के मोबाइल व एसेसरीज, रेस्टोरेंट से 5 हजार नकदी चुराए
चारुवा| चोरों ने शनिवार रात दो दुकानों में चाेरी की वारदात की। चोरों ने टीन शेड उखाड़कर मोबाइल दुकान से 40 हजार के मोबाइल व एसेसरीज और रेस्टोरेंट से 5 हजार की नगदी पर हाथ साफ किया। पुलिस ने बताया राजस्थान मोबाइल दुकान के संचालक विशाल बाठिया ने शिकायत दर्ज कराई चोरों ने दुकान से करीब 40 हजार के मोबाइल, एसेसरीज, पुराने मोबाइल चुरा लिए। वहीं सांई कृपा रेस्टोरेंट से मिठाई, नमकीन सहित 5 हजार की नगदी पर हाथ साफ किया। गांव में चोरी की वारदातें लगातार हो रही है। इससे पहले कुरैशी मोबाइल शॉप पर तीन बार चोरी हो चुकी है, लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं।