पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उग्र लोगों ने थाने में रखे 26 वाहन फूंक डाले ‌फायरिंग, 12 पुलिसकर्मियों समेत 56 घायल

उग्र लोगों ने थाने में रखे 26 वाहन फूंक डाले ‌फायरिंग, 12 पुलिसकर्मियों समेत 56 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औरंगाबाद में झुमरडिहरा गांव के समीप बालू लदे ट्रैक्टर ने गुरुवार की सुबह आठ बजे बीस वर्षीय युवक गौतम कुमार को कुचल दिया। इस हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। परिजनों के आने से पहले ही पुलिस शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी। इससे नाराज ग्रामीणों ने शव को पुलिस की गाड़ी से जबरन उतार लिया और थाने के सामने रख दिया। इसके बाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

पुलिस ने शव उठाने के लिए बलप्रयोग किया तो भीड़ और उग्र हाे गई। थाने पर पथराव शुरू कर दिया। थाने में रखीं 26 गाड़ियाें को भी फूंक डाला। फिर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सात राउंड फायरिंग की। करीब डेढ़ घंटे तक थाने के आसपास का इलाका रणक्षेत्र बना रहा। पथराव में थानाध्यक्ष समेत दर्जन भर जवान घायल हो गए। वहीं लाठीचार्ज में पचास लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। एसपी डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि उपद्रव करने के अारोप में अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

परिजन के आने से पहले पुलिस ने उठाया शव तो भड़के लोग, थाने पर पथराव किया, वाहन फूंके

नवीनगर-बारूण पथ के झुमरडिहरा के पास ट्रैक्टर से कुचल कर मरे गौतम के शव को पुलिस ने बवाल होने के डर से उसे कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी। इसकी भनक आसपास के लोगों व परिजनों को लग गई। फिर क्या था। लोग भड़क गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आंदोलन को बढ़ता देखकर पुलिस भीड़ पर हल्का बल प्रयोग किया। फिर क्या था। भीड़ हिंसक हो गई और थाने पर पथराव शुरू कर दिया। फिर दोनों तरफ से पथराव हुआ। लेकिन भीड़ की संख्या ज्यादा थी। जिसके कारण पुलिस को सात राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इससे भीड़ हटने के बजाय और उग्र हो गई और फिर एक-एक कर थाने परिसर में खड़े जब्त 26 वाहनों को भीड़ ने फूंक दिया।

केंद्र सरकार ने एनएचएअाई के अध्यक्ष पद पर प्रतिनियुक्ति रद्द की

1984 बैच के अाईएएस अफसर दीपक कुमार होंगे अगले मुख्य सचिव

पॉलिटिकल रिपोर्टर | पटना

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के अधिकारी दीपक कुमार सूबे के अगले मुख्य सचिव होंगे। केन्द्र सरकार ने दीपक कुमार की प्रतिनियुक्ति को रद्द करते हुए उनकी सेवा बिहार सरकार को सौंप दी है। वे राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष के पद पर तैनात थे। दीपक कुमार फरवरी 2020 में सेवानिवृत्त होंगे। हालांकि, अभी तक राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश नहीं जारी किया है।

दीपक कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के अलावा स्वास्थ्य, नगर विकास, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह के सेवा विस्तार की अवधि 31 मई को समाप्त हो रही है। अंजनी कुमार सिंह इसी साल 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले थे, जिन्हें सरकार ने तीन महीने का सेवा विस्तार दिया था।

31 मई को रिटायर हो रहे अंजनी कुमार सिंह की जगह लेंगे दीपक

फरवरी 2020 में सेवािनवृृत होंगे दीपक

खबरें और भी हैं...