पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईद पर घर लौटना चाहते हैं शाहरुख खान

ईद पर घर लौटना चाहते हैं शाहरुख खान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
Áआमिर खान के ड्रीम प्रोजेक्ट, फिल्म ‘महाभारत’ में सलमान खान कृष्ण का रोल कर सकते हैं। खुद आमिर इस फिल्म में कर्ण का किरदार निभा सकते हैं। हालांकि, अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं अाया पर सूत्रों की मानें तो आमिर ने ‘महाभारत’ में द्रौपदी के रोल के लिए दीपिका पादुकोण और फातिमा सना शेख को अप्रोच किया है। कथित तौर पर फिल्म की कहानी द्रौपदी के पॉइंट ऑफ व्यू से दिखाई जाएगी इसलिए यह किरदार फिल्म के लिए अहम है।

तीन पार्ट में बनेगी फिल्म

आमिर पहले इस फिल्म को 7 से 10 पार्ट बनाने का प्लान कर रहे थे पर अब वे तीन पार्ट्स में पूरी कहानी दिखाने का प्लान बना रहे हैं। अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए वे पहले इसके सभी हिस्सों की शूटिंग करेंगे और बाद में एक के बाद एक सभी फिल्मों को रिलीज किया जाएगा। फिल्म फ्लोर पर कब आएगी? अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ। इस प्रोजेक्ट पर 1000 करोड़ रुपए खर्च होंगे और बीते दिनों एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने यह खर्च उठाने के संकेत भी दिए थे।

Bhumi Pednekar

At an Event

मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान फिल्म मेकर करण जौहर और जाेया अख्तर साथ दिखाई दिए। इस इवेंट में भूमि पेडनेकर आैर कई अन्य सेलेब्रिटीज ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। दरअसल, भूमि जल्द ही एक वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं, जिसे चार डायरेक्टर्स ने मिलकर डायरेक्ट किया है। यह इवेंट इसी वेब शो के सिलसिले में था।

आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग इन दिनों अमेरिका में चल रही है। शूटिंग के लिए 45 दिन का अमेरिकी शेड्यूल तय किया गया था लेकिन अब इसके आगे बढ़ने के पूरे आसार हैं, जबकि शाहरुख ईद पर घर लौटना चाह रहे हैं। शाहरुख अब जल्द से जल्द फिल्म की शूटिंग पूरी कर रहे हैं।

अमित कर्ण | मुंबई

शा हरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग मिड जून तक अमेरिका के ओरलैंडों और हंट्सविले शहर में चलेगी। शाहरुख के साथ ही वहां फिल्म के राइटर-डायरेक्टर और बाकी क्रू मेंबर भी मौजूद हैं। कुल 90 लोगों की टीम 27 अप्रैल की रात अमेरिका रवाना हुई थी। फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका के पचास स्थानीय क्रू मेंबर्स को हायर किया गया है। तीन दिन पहले ही वहां वीएफएक्स टीम भी पहुंची है। दरअसल, फिल्म की शूटिंग और वीएफएक्स वर्क दोनों साथ ही चल रहे हैं। अमेरिका का यह शेड्यूल वैसे तो कुल 45 दिनों का है पर सूत्रों के मुताबिक यह आगे खिसक सकता है। ऐसे में ईद पर शाहरुख का घर वापस लौटना मुश्किल नजर आ रहा है। वे ईद पर घर लौटने की जीतोड़ कोशिश कर रहे हैं। बीते दिनों शाहरुख फिल्म की शूटिंग के बीच वक्त निकालकर सोनम के रिसेप्शन और मुकेश अंबानी की बेटी की एंगेजमेंट के लिए भारत आए थे। अब वे हर हाल में वक्त निकालकर ईद का त्योहार अपने परिवार वालों के साथ मनाना चाहते हैं।

अमेरिका शेड्यूल की शूटिंग के बाद पूरी टीम इंडिया लौटेगी। इसके बाद मुंबई में 34 दिनों की शूटिंग होगी। ज्यादातर पैच वर्क भी मुंबई में ही शूट किए जाएंगे। मुंबई शेड्यूल के लिए कटरीना कैफ की डेट्स भी ब्लॉक कर दी गई हैं।

वहां के हिंदू कल्चर सेंटर में चल रही है शूटिंग

जीरो’ की शूटिंग इन दिनों टीम ओरलैंडों के ग्रिले 29 इलाके में इलाके चल रही है। फिल्म की टीम यहां हिंदू कल्चर सेंटर में शूटिंग कर रही है। फिल्म में वहां के स्थानीय कलाकारों को भी लिया गया है। पारंपरिक वेशभूषा में दो दर्जन कलाकारों के साथ वहां पूजा-पाठ का सीक्वेंस फिल्माया गया है। शाहरुख की मैनेजर करुणा वडवाल ने हाल ही में यह दावा किया कि ‘जीरो’ बॉलीवुड के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म होगी। इसके वीएफएक्स पर भारी-भरकम खर्च किया जा रहा है। नासा में शूटिंग करने के लिए स्पेस फरिंग इक्विपमेंट्स भी किराए पर लिए जा रहे हैं। ये वो पार्ट्स हैं जिनकी मदद से स्पेस में ट्रैवल किया जाता है, जैसे कि स्पेसक्राफ्ट और स्पेस पलेन्स।

Karan Johar with Zoya Akhtar

after completing zero

रोम-कॉम फिल्म में अली आैर ऋचा!

Áलवबर्ड्स अली फजल और ऋचा चड्ढा पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों जल्द ही एक राेमांटिक कॉमेडी फिल्म में साथ दिखाई दे सकते हैं। यह एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट होगा, जिसे अमेरिका बेस्ड फिल्म मेकर डायरेक्ट करेंगे। दोनों ने हाल ही में स्विट्जरलैंड ट्रिप के दौरान इस प्रोजेक्ट को लेकर बात की है। यह पहली बार होगा जब दोनों किसी फिल्म में एक दूसरे के अपोजिट दिखाई देंंगे। इसे पहले दोनों ‘फुकरे’ में साथ कर चुके हैं पर एक-दूसरे के अपोजिट कास्ट नहीं किए गए थे। इस फिल्म की शूटिंग इंडिया और यूएस में होगी।

फीस बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं आलिया

Áहालिया रिलीज ‘राजी’ की सुपर सक्सेस के बाद आलिया भट्‌ट ने अपनी फीस बढ़ाने का फैसला किया है। सूत्रों की मानें तो आलिया हमेशा से ही हिट एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर रही हैं। ‘शानदार’ को छोड़कर उनकी बाकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की परफॉर्मेंस दी है। अामतैर पर वे हर फिल्म के लिए 5 से 7 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। अब अालिया भी अपनी सक्सेस रेट देखते हुए 8 से 10 करोड़ चार्ज करने वाली हैं। वे जल्द ही ‘ब्रहमास्त्र’ के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेंगी।

Snapped

रितेश देशमुख बांद्रा मंे स्पॉट हुए। वे ब्लू हुडी और व्हाइट ट्राउजर पहने हुए थे। रितेश इन दिनों मराठी फिल्म ‘माउली\\\' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

‘मेंटल है क्या’ के लिए राजकुमार राव ने कान छिदवाए...

absolutely stunning

प्रियंका चोपड़ा शनिवार को इंग्लैंड के विंडसर कैसल में हुई प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शाही शादी में शामिल हुईं। शादी में प्रियंका ने लवेंडर कलर के ब्लेजर के साथ मैचिंग कलर की वेस्टवुड स्कर्ट पहनी। उन्होंने सिर पर मैचिंग फेसिनेटर लगाया हुआ था, जिसे डिजाइनर फिलिप ट्रेसी ने कस्टमाइज किया है। प्रियंका के अलावा इस शादी में ओपरा विनफ्रे, जॉर्ज और अमाल क्लूनी, विक्टोरिया और डेविड बेम समेत कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए। प्रियंका बॉलीवुड से एकमात्र खास मेहमान थीं, जो इस शाही शादी में शामिल हुईं।

Áराजकुमार राव इन दिनों कंगना रनोट के साथ मुंबई में अपनी अगली फिल्म ‘मेंटल है क्या’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर्स में दोनों एक्टर्स पहले ही दर्शकों को चौंका चुके हैं। अब राजकुमार ने इस फिल्म के लिए अपने कान भी छिदवाए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार इस फिल्म में एकदम अलग अंदाज में दिखाई देंगे। वे कहते हैं, ‘मैं अपने किरदार के लिए जितना हो सके उतना बेहतर करने की काेशिश करता हूं। हमने इस किरदार के लिए पहले क्लिप ईयरिंग्स ट्राय किए थे, पर वो मुझे फेक लग रहे थे। फिर मैंने तय किया कि मैं कान छिदवाऊंगा क्योंकि यह मुझे मेरे कैरेक्टर से कनेक्ट करने में मदद करेगा।’ इससे पहले राजकुमार ने वेब सीरीज ‘बोस’ में अपने किरदार के लिए आधा सिर मुंडवाया था। राजकुमार और कंगना स्टारर इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर कर रही हैं और इसका निर्देशन प्रकाश कोवेलामुदी कर रहे हैं।

शूटिंग के दौरान डायरेक्टर आनंद एल राय और राइटर हिमांशु शर्मा

अमेरिका के ओरलैंडों स्थित इसी मंदिर में पूजा-पाठ का सीक्वेंस फिल्माया गया है। 

‘जीरो’ के सेट से आर माधवन की भी कुछ तस्वीरें सामने अाई हैं।

खबरें और भी हैं...