मंत्री ने जवान को किया सम्मानित
चासनाला महतो बस्ती निवासी सीआरपीएफ जवान सुकेश महतो को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की खबर पर खेल मंत्री अमर बाउरी शुक्रवार की संध्या चासनाला स्थित सुकेश के घर पहुंचे और जवान सुकेश को शॉल ओढा़कर स्वागत किया।
मंत्री श्री बाउरी ने सुकेश के पिता किंकर महतो माता डावी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों से मिलकर शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि सुकेश को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने की खबर सुनकर काफी खुशी हुई, और मैं अपने आपको रोक नहीं पाया। उन्होंने कहा कि सुकेश वीरता पुरस्कार पाकर अपने माता पिता गांव और झारखंड का नाम रौशन किया है। एेसे बहादुर देश के लाल पर काफी नाज है। हम इनके हिम्मत और जज्बे को सलाम करते हैं। मंत्री श्री बाउरी के साथ प्रकाश बाउरी, उचित महतो, साधन महतो, चिकू महतो, विवेक महतो, विनोद गोराई, गोपाल बाउरी, शिव प्रकाश, काजल दत्ता आदि मौजूद थे।
सीआरपीएफ जवान सुकेश को शॉल ओढ़कार सम्मानित करते मंत्री।