मॉडल स्कूल के दो शिक्षकों के घर से चोरी
चासनाला|डिनोबिली मोड़ डंगाल धौड़ा स्थित शिक्षक कॉलोनी में शुक्रवार की रात चोरों ने मॉडल स्कूल डिगवाडीह के दो शिक्षकों के घर से नकदी सहित 30 हजार रुपए की संपति चुरा ले गई। पीड़ित शिक्षकों ने घटना की लिखित शिकायत सुदामडीह पुलिस से की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मॉडल स्कूल में गणित के शिक्षक तेज नारायण तिवारी और भूगोल के शिक्षक रजत कुमार हाजरा के घर की चहारदीवारी फांदकर चोर घर मेंं प्रवेश कर गए। चोरों ने तिवारी के घर से पैंट में रखे 12000 हजार रुपए, एक सेमसम जी. 5 ग्लैक्सी की मोबाइल चुरा ले गई। वहीं पड़ोस में रह रहे भूगोल के शिक्षक रजत कुमार हाजरा के घर रखे पेंट से 4000 हजार रुपए निकाल कर पेंट फेंक दिए। घटना से शिक्षकों में भय का माहौल है।