अजमेरा में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती
पाथरडीह अजमेरा स्थित केडीएम पब्लिक स्कूल प्रांगण में बुधवार को भगवान परशुराम जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह के सर्वप्रथम भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धूप दीप जलाकर भगवान परशुराम से मंगल कामना की गई। समारोह की अध्यक्षता दिनेश चंद्र झा ने की। संचालन जयप्रकाश मिश्र ने किया। समारोह में दीपक कुमार मिश्रा, अभिषेक पांडेय, स्वरुप राय, रजत ओझा, सौरभ कुमार मिश्रा, नीरज नारायण पांडेय, राहुल मिश्रा, स्वरुप सुपकार, विनोद पाठक, विवेक तिवारी, प्रवीर ओझा, मुकेश पांडेय, गणेश तिवारी, सीडी मिश्रा, केदार पांडेय आदि उपस्थित थे। पाथरडीह अजमेरा स्थित केडीएम पब्लिक स्कूल प्रांगण में बुधवार को भगवान परशुराम जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।