पाथरडीह कोल वाशरी में बन रही चहारदीवारी में गड़बड़ी, स्लरी के ऊपर ही हो रहा है कार्य
बीसीसीएल के पूर्वी वाशरी जोन अंतर्गत बंद पाथरडीह कोल वाशरी परिसर में निजी कंपनी एसीबीआई लि. के पेटी ठेकेदार केके कंस्ट्रक्शन द्वारा सड़क के किनारे जमा 10 फीट स्लरी के उपर ही बाउंडरी वाल निर्माण का कार्य शुरु कर दिया गया है, जो टिकाऊ नहीं है और वह कभी भी धराशायी हो सकती है। पुराने पक्की सड़क 10 से 12 फीट स्लरी से डूब चूकी है। जिसमें जमा पूर्व से स्लरी पर ही निर्माण कार्य जारी है। उक्त सड़क किनारे साढ़े तीन फीट गड्ढा ही कर पिलर की ढ़लाई कर दी जा रही है और सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है। दरअसल बंद पाथरडीह कोल वाशरी परिसर में प्रस्तावित दो कोल वाशरी निर्माण कार्य होना है। जिसमें मोनेट इस्पात एनर्जी लि. द्वारा एक नए कोल वाशरी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उस नए कोल वाशरी प्लांट का उद्घाटन पिछले माह केंद्रीय कोल सचिव सुशील कुमार ने किया था। दूसरा प्रस्तावित नए कोल वाशरी प्लांट का निर्माण एसीबीआई लि. द्वारा किया जा रहा है। जिसके लिए बाउंड्री वाल निर्माण का कार्य शुरु है। यह बाउंड्री वाल एसीबीआई ली. के पेटी ठेकेदार केके कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाया जा रहा है। जिसकी लागत करीब 30 लाख है।