सुदामडीह थाना परिसर में शुक्रवार को पतंजलि योग पीठ की ओर से साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सुदामडीह थाना प्रभारी रविन्द्र नाथ यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सुदामडीह के थाना प्रभारी रविंद्र नाथ यादव ने कहा कि आज के जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत ही जरूरी चीज है लोगों को अपना शारीरिक स्वास्थ्य रहने के लिए योग करना काफी जरुरी है। जिससे हर व्यक्ति निरोग-स्वस्थ रह सकेंगे। इस योग प्रशिक्षण शिविर में कपालभारती, अनुलोम, विलोम, सूक्ष्म व्यायाम, भस्त्रिका , प्रणायाम आदि सिखाए गए तथा देशभक्ति के पाठ पढ़ाया गया। स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ आदि के नारे लगाए गए। इस योग शिविर में पतंजलि योग समिति धनबाद जिला अध्यक्ष समरेंद्र पासवान, भारत युवा स्वाभिमान के युवा अध्यक्ष धीरन महतो , जिला संयोजक पप्पू सिंह. उर्फ विनोद सिंह तथा सुदामडीह थाना के सअनि, सिपाही सहित अगल-बगल के लोग योग का अभ्यास करते नजर आए और योग करने की शपथ ली।
सुदमाडीह थाना परिसर में सप्ताहिक योग शिविर में योग करते लोग।