वृद्धा गायब, पुत्र ने की पुलिस से शिकायत
चासनाला|सुदामडीह थाना क्षेत्र के मेन काॅलोनी नीचे माइंस नोनिया पट्टी निवासी शिवनाथ नोनिया (73) मंगलवार से रहस्यमय ढंग से गायब है। शिवनाथ का पुत्र सुदामा प्रसाद नोनिया ने इसकी शिकायत सुदामडीह पुलिस से की है। पुलिस को दिए शिकायत में उन्होंने कहा कि उसके पिता शिवनाथ नोनिया मंगलवार को घर से बहार कहीं घुमने निकले थे। इसके बाद से वह घर लौट कर नहीं आए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया है। इस कारण घरवाले किसी अप्रिय घटना से भयभीत है। उसने पुलिस से पिता की खोज करने की गुहार लगाई है।