सिलाई व ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन
चासनाला|सुदामडीह रिवरसाइड स्थित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा सेवा कार्य के तहत सबल हिंदू, संवृद्ध हिंदू बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति द्वारा संचालित सिलाई सेंटर एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर तिवारी, जिला मंत्री चंदन चक्रवर्ती, भाजपा नेता उचित महतो, पाथरडीह प्रखंड अध्यक्ष आनंद महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर विहिप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर तिवारी ने कहा कि विहिप एवं बजरंग दल महिलाओं को समृद्ध एवं सबल बनाने के लिए मातृशक्ति का भरपूर सहयोग कर रही है, ताकि महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा सके। मौके पर पाथरडीह प्रखंड अध्यक्ष आनंद महतो, संरक्षक रितेश दुबे, विक्रम महतो, सोनू सिंह, चंचल राय, नीतीश पासवान, गणेश साहू, मिलन ओझा, अनुराग, कपिल देव अादि थे।