पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीसीसीएल कर्मी के घर चोरी का प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चासनाला|बीसीसीएल के पूर्वी वाशरी जोन अंतर्गत बंद पाथरडीह कोल वाशरी के कर्मी राजकुमार रजक के आवास संख्या डी 17 में रविवार की रात चोरों ने धावा बोला, परंतु गृहस्वामी के जग जाने से चोरी की घटना विफल हो गई। एक चोर को गृहस्वामी रजक ने पकड़ने का प्रयास किया। उन्होंने उसका पैर भी पकड़ लिया। बावजूद वह पेड़ पर चढ़कर भाग निकला। इस दौरान चोरों का एक पैर का चप्पल घटनास्थल पर छूट गया। रजक ने चोरों द्वारा धावा बोलकर चोरी के प्रयास करने की एक लिखित शिकायत पाथरडीह थाने में दे दी है। रजक का कहना है कि पाथरडीह कोल वाशरी कॉलोनियों में चोरी की घटना लगातार हो रही है।

खबरें और भी हैं...