पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिग्री कॉलेज में स्वच्छता पर आधारित कार्यशाला का आयोजन

डिग्री कॉलेज में स्वच्छता पर आधारित कार्यशाला का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हंटरगंज | हंटरगंज के रामनारायण मेमोरियल डिग्री कॉलेज में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ केवल कृष्ण अग्रवाल उपस्थित हुए । इस कार्यशाला का आयोजन जिला जल एवं स्वच्छता समिति चतरा ,एवं तकनीकी सहयोग विकास भारती विशुनपुर के द्वारा किया गया । इस कार्यशाला में टीम लीडर के रूप में संदीप कुमार श्रीवास्तव, सेनिटेशन एक्सपर्ट के रूप में प्रमोद कुमार ने छात्र एवं छात्राओं को संबोधित किया। साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्र-छात्रों को सफाई के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। स्वच्छता के प्रति जागरूक हो कर अपने गांव को स्वच्छ बनाने का संकल्प भी दिलाया गया।

खबरें और भी हैं...