पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री और अमित शाह का पुतला

कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री और अमित शाह का पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक में बिना बहुमत के भाजपा के द्वारा सरकार बनाए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका।

पुतला दहन का यह कार्यक्रम पेट्रोल पंप चौक पर आयोजित किया गया था। इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष बद्री राम कर रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बद्री राम ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा ने संवैधानिक मान्यताओं को दरकिनार करते हुए असंवैधानिक रूप से सरकार बनाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पद का दुरुपयोग कर राज्यपाल के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या किया है। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस व जीडीएस को सरकार बनाने का समर्थन दिया है। इसके बावजूद भाजपा ने अलोकतांत्रिक तरीके से सरकार बना ली है।

कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ देश बचाओ के नारे भी लगा रहे थे। कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष सनी यादव, इंटक जिलाध्यक्ष साबिर हुसैन, सुधांशु भारद्वाज, नर्सरी धुन अंसारी, मोहम्मद निसार, प्रतिमा देवी, मोहम्मद जसीम उद्दीन, मोहम्मद अमान, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद निहाल, रामचंद्र राम, एकबाल रसीद आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...