पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुएं में गिर घायल व्यक्ति इलाज के लिए दो घंटे तक तड़पता रहा

कुएं में गिर घायल व्यक्ति इलाज के लिए दो घंटे तक तड़पता रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंदा | थाना क्षेत्र के वर्मा गांव निवासी सरयू भारती कुएं से भरने के दौरान फिसल कर गिर कुएं में गया। इससे उसके चेहरे और पैर पर चोट लग गई। परिजन उसे खाट पर सुलाकर पांच किलोमीटर दूर पैदल चलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुला तो पर उसमें कोई चिकित्सक नहीं था। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के नहीं रहने के कारण लगभग दो घंटे वह दर्द से तड़पता रहा। दो घंटे के बाद प्रतापपुर से पहुंचे डाक्टर पंचम घासी ने उसका इलाज कर चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण चिकित्सक पांच दिनों की हड़ताल पर हैं। इसके कारण दूर-दराज के मरीजों को इलाज कराने में परेशानी हो रही है। इधर, स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्स के नहीं रहने के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है।

खबरें और भी हैं...