पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्ड नंबर छह में कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप

वार्ड नंबर छह में कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चतरा | शहर के वार्ड संख्या छह के वार्ड सदस्य मनोज कुमार प्रधान ने उपायुक्त जीतेंद्र कुमार सिंह को आवेदन दिया है। इसमें कहा गया है कि वार्ड संख्या छह में पिछले 25-30 दिनों से पेयजलापूर्ति ठप है। इसके कारण इस वार्ड के लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे है। यह वार्ड नगर परिषद क्षेत्र में ड्राइजोन के रूप में जाना जाता है। इसके कारण इस वार्ड के लोग सप्लाई पानी पर निर्भर है। लंबे समय से पानी नहीं मिलने के कारण इस वार्ड की जनता परेशान है। आवेदन में यह भी लिखा गया है कि वार्ड संख्या छह में पानी आपूर्ति के लिए कई बार पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय में लिखित एवं मौखिक सूचना दी गई। वार्ड पार्षद ने उपायुक्त से यथा शीघ्र वार्ड संख्या छह में पेयजलापूर्ति करवाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर 20 मई को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय की घेराबंदी और सड़क जाम करेंगे। उल्लेखनीय है कि पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर पिछले दिनों इस वार्ड के लोगों ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कनीय अभियंता और एक मिस्त्री को बंधक बना लिया था। इसी वार्ड पार्षद मनोज कुमार प्रधान को बंधक बना लिया गया था।

खबरें और भी हैं...