मुस्लिम धर्मावलंबियों का पवित्र महीना रमजान गुरुवार से शुरू हो गया। गुरूवार काे एक रोजा पूरा हुआ। रमजान की महीना शुरू होते ही मस्जिदों, मदरसों पर तरावीह की नमाज शुरू हो गई। तरावीह की नमाज एसा के नमाज के बाद पढ़ी जाएगी। उल्लेखनीय है कि रमजान के चांद के दिन एसा की नमाज के बाद से तरावीह की नमाज शुरू हो जाती है। बुधवार को ही रमजान का चांद नजर आया। इसकी पुष्टि देर रात नौ बजे बाद हुई। इसके कारण बुधवार को लोग शुरा तरावीह पढ़े। गुरुवार से नियमित रूप से सुन्नत तरावीह पढ़ी जाएगी। कहीं छह दिन,कहीं सात दिन तो कहीं दस दिन ,कही 20 दिन तो कहीं 28 दिन की तरावीह होगी। रमजान की महीना शुरू होते ही शहर की बाजार की रौनक बढ़ गई। तरबूज और पपीते की बिक्री खूब हो रही है। रोजा खोलने के लिए तरह-तरह की खजूर की बिक्री भी बढ़ गई है। फलों में अंगूर,सेब और केले का भी डिमांड बढ़ गई है। लाईन मुहल्ला के हाफिज सलमान ने बताया कि महीने में हर इबादतों का सवाब बढ़ जाती है। फर्ज इबादतों की नेकी 70 गुना अधिक बढ़ जाती है। इस माह में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते है और जहन्नुम की दरवाजे बंद कर दिए जाते है।