पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेल अदालत में दो बंदी हुए रिहा

जेल अदालत में दो बंदी हुए रिहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से चतरा मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत में दो मामलों का निष्पादन करते हुए दो बंदियों को रिहा किया गया। रिहा होने वाले बंदियों में गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलगा गांव के अर्जुन भुइयां व लोहड़ी गांव के लुकन यादव शामिल हैं। लुकन यादव को दो हजार रुपए की फाइन ले कर रिहा किया गया है। जेल अदालत की कार्रवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मामलों का निष्पादन एसडीजेएम आनंदा सिंह,जेएम रविशंकर पांडेय व आलोक मरांडी ने किया। इस मौके पर जेलर विपिन बिहारी मंडल व न्यायिक कर्मी मौजूद थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डाॅ. चंदन ने बताया कि जेल अदालत में 10 मामले आए थे। इनमें से दो मामलों का निष्पादन किया गया और दो बंदियों को रिहा किया गया।

खबरें और भी हैं...