पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने आधा दर्जन फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पुलिस ने आधा दर्जन फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटखोरी | दो दिनों के अंदर पुलिस सघन छापामारी अभियान चलाकर छह फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर चतरा जेल भेज दिया है। इनमें दो आरोपी शशि केवट उर्फ शिव कुमार केवट , संतोष सिंह उर्फ संतोष कुमार के विरुद्ध भद्रकाली मंदिर पथ में ट्रैक्टर जलाने का मामला इटखोरी थाना में दर्ज था। इसके अलावा दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे परसौनी गांव निवासी रामप्रवेश सिंह को भी जेल भेजा गया है। जबकि स्थाई वारंटियों में बिनोद भुइयां,सिटन भुइयां उर्फ जीतन भुइयां एवं रामधनी भुइयां को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। ये तीनों पचमो गांव के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों को समकालीन अभियान चलाकर उनके घरों से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...