पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम आवास के लाभुकों के खाते में 52 हजार रुपए नहीं हो रहा जमा

पीएम आवास के लाभुकों के खाते में 52 हजार रुपए नहीं हो रहा जमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री आवास योजना के ऐसे लाभुक जिन्होंने प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाता खुलवाया है,वैसे लाभुकों की परेशानी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री आवास के एेसे लाभुक के खाते में एक मुश्त 40 हजार रुपए से अधिक राशि नहीं जमा हो रही है। उल्लेखनीय है कि सदर प्रखंड के गंधरिया पंचायत के कई लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। इन लाभुकों में से गंधरिया के मुकली देवी, राधा देवी,मखी देवी व साजिया प्रवीन , उटां के मसोमात सरस्वती देवी व ममता देवी शामिल हैं। इन लोगों का प्रधानमंत्री जन-धन योजना से खाता खुला है। इसी खाता संख्या को इन लोगों ने आवास योजना की राशि प्राप्त करने के लिए डीआरडीए में जमा किया। इन्हें प्रथम किस्त की राशि 26 हजार रुपए और दूसरी किस्त के रूप में 32 हजार रुपए प्राप्त हुआ। इस राशि से सभी लाभुकों ने मकान की ढ़लाई तक का काम कर लिया है। अब इन लाभुकों को मकान की फिनिशिंग करानी है। डीआरडीए से तीसरे किस्त के रूप में इनके खाते में 52 हजार रुपए भेजा गया है। लेकिन यह राशि उनके खाते में शो नहीं कर रही है। इस राशि के लिए लाभुक पिछले एक साल से विकास भवन में संचालित डीआरडीए व एसबीआई की उटां शाखा का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उनकी समस्या जस के तस बनी हुई है। इस मामले की जानकारी लाभुकों ने गंधरिया पंचायत की मुखिया अनिता देवी को दी। मुखिया लाभुकों की समस्या के समाधान के लिए बैंक गई। बैंक प्रबंधक ने उन्हें बताया कि जन-धन के तहत खुले खाता में एक साथ 40 हजार से अधिक रुपए जमा नहीं हो सकता है। इतनी राशि जमा करने पर कंप्यूटर पास नहीं करता है। उन्होंने डीडीसी से मिलकर इस समस्या का समाधान करवाने की बात मुखिया से कही। मुखिया ने बताया कि जन-धन खाता के आवास योजना के लाभुकों की सूची तैयार कर डीडीसी से मिलेंगी। ताकी लाभुकों की समस्या का निदान हो सके।

राधा देवी का मकान।

खबरें और भी हैं...