पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फाइनल मुकाबला 19 रनों से जीता साइंस िडपार्टमेंट

फाइनल मुकाबला 19 रनों से जीता साइंस िडपार्टमेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते प्राचार्य डॉक्टर टीएन सिंह व अन्य ।

भास्कर न्यूज | चतरा

जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में चतरा कॉलेज छात्रसंघ के तत्वावधान में चल रहे कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। फाइनल मैच चतरा कॉलेज की हिस्ट्री डिपार्टमेंट की टीम बनाम साइंस डिपार्टमेंट की टीम के बीच खेला गया। इसमें साइंस डिपार्टमेंट की टीम ने हिस्ट्री डिपार्टमेंट की टीम को 19 रनों से पराजित कर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साइंस डिपार्टमेंट की टीम ने 12 ओवर में सात विकेट खोकर 116 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रितेश कुमार ने सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली । हिस्ट्री डिपार्टमेंट की ओर से गेंदबाजी करते हुए चांद व आनंद ने दो-दो विकेट झटके। जवाबी पारी खेलने उतरी इतिहास विभाग की टीम ग्यारह ओवर में ही 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से विष्णु ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। साइंस डिपार्टमेंट की ओर से गेंदबाजी करते हुए रितेश व कुश ने दो-दो विकेट लिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए रितेश को मैन ऑफ दि मैच चुना गया। जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कुश दुबे को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में चतरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ टीएन सिंह उपस्थित थे। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को सिल्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि छात्र संघ के द्वारा टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना खेलकूद के क्षेत्र में अच्छी पहल है ।इससे कॉलेज में खेल को बढ़ावा मिलेगा ।आए दिन कॉलेज व विश्वविद्यालय स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताएं होती रहती हैं। टूर्नामेंट के माध्यम से खिलाड़ियों का प्रदर्शन निखर कर सामने आएगा। खिलाड़ी चतरा से बाहर जाकर भी कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।

खबरें और भी हैं...