पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली की लचर व्यवस्था से नाराज उपभोक्ताओं ने किया बगरा चतरा मुख्य सड़क को जाम

बिजली की लचर व्यवस्था से नाराज उपभोक्ताओं ने किया बगरा-चतरा मुख्य सड़क को जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड क्षेत्र के जोगियाडीह बिजली पावर सब स्टेशन से नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं होने से क्षुब्ध उपभोक्ता रविवार को सड़क पर उतर आए और बगरा चतरा मुख्य पथ अवरुद्ध कर दिया। राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि चौबीस घंटे में एक घंटे भी सही तरीके से बिजली नहीं मिलती है। उपभोक्ताओं ने कई दिन तक स्थिति में सुधार होने का इंतजार किया, पर स्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ा। इस बाबत लमटा और कटिया पंचायत के आक्रोशित सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बगरा चतरा मुख्य पथ को जाम कर दिया। इसकी सूचना पाते ही लावालौंग बीडीओ शैलेंद्र कुमार चौरसिया,सीओ यमुना रविदास, थाना प्रभारी शत्रुघ्न पासवान, सिमरिया इंस्पेक्टर टी बागे, सांसद प्रतिनिधि अमित चौबे, बिजली विभाग के जेई प्रभाष कुमार एवं युवा नेता बिरजू तिवारी ने पहुंचकर उपभोक्ताओं को समझाया। सीओ और जेई ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर स्थिति में सुधार कर ली जाएगी और आठ घंटे बिजली बहाल की जाएगी।

ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर इस बार एक सप्ताह के अंदर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो हम उपभोक्ता बीडीओ और सीओ के गाड़ी को प्रखंड मुख्यालय नहीं जाने देंगे। उनके गाड़ी को पावर सबस्टेशन पर ही रोक देंगे। इधर आंदोलन में कटिया मुखिया अमरेश गंझू के उपस्थित नहीं रहने के कारण ग्रामीणों ने मुखिया पर भी कड़ा रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने कहा आज समय पर मुखिया हमारा साथ छोड़ रहे हैं। हम अगले चुनाव में उनका साथ छोड़ेंगे। आंदोलन को सफल बनाने में अमन कुमार प्रधान, ज्योतिम प्रसाद, उप प्रमुख प्रसाद भारती, छठू सिंह भोक्ता, प्रकाश राम पासवान, अशोक पासवान, सुनील कुमार, दिलीप प्रधान, विनोद प्रसाद समेत अन्य लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...