इटखोरी | हाईस्कूल मैदान में इटखोरी प्रिमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को होगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण पर है। रविवार को आवश्यकता अनुसार मैदान में हैलोजन लाइट लगाई जा रही है। साथ ही पिच की साफ-सफाई कर गोबर का लैंप लगाया गया। साथ ही आस पास की झाडिय़ों की भी साफ-सफाई की जा रही है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में आयोजक कमेटी का भी गठन किया गया है। इसमें सुजीत भारती एवं प्रकाश राम को बनाया गया है। जबकि टूर्नामेंट कमेटी के अधिकारी एवं सक्रिय सदस्य के रूप में शशि शर्मा, गोल्डन आलम, विकास सिंह, डबली सिंह, बंटी आलम, मुकेश यादव, उमेश यादव, राजेश राणा व पप्पू सिंह आदि के नाम शामिल हैं। इटखोरी में पहली बार नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों एवं खेल प्रेमियों के बीच हर्ष का माहौल बना हुआ है। चूंकि पूरे चतरा जिले में पहली बार इटखोरी हाईस्कूल मैदान में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इनमें इंट्री लेने वाले प्रत्येक टीम को दो हजार रुपए शुल्क जमा करना होगा।