पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना हेलमेट और कागजात के 14 बाइक जब्त

बिना हेलमेट और कागजात के 14 बाइक जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटखोरी | इटखोरी पुलिस ने शुक्रवार को इटखोरी-चतरा मुख्य मार्ग पर विशेष अभियान के तहत बिना हेलमेट और कागजात के 14 बाइक जब्त किया है। यह अभियान थाना प्रभारी अशोक राम के नेतृत्व में चलाया गया। थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि ये बाइक के चालक बिना हेलमेट और कागजात के पकड़े गए हैं। इन चालकों को चतरा डीटीओ कार्यालय में चालान कटाने के बाद छोड़ा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस एवं सरकार की इतना प्रचार-प्रसार के बाद भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बिना हेलमेट पहने बाइक चलाकर अपने परिजनों के प्रति ख्याल नहीं रखते हैं।

खबरें और भी हैं...