बीएसएनएल की लचर व्यवस्था के विरुद्ध शुक्रवार को जिला दस्तावेज नवीस संघ ने आंदोलन किया। नवीस संघ के लोग सुबह 11:00 बजे बीएसएनएल कार्यालय पहुंचे और यहां तालाबंदी कर दी। इसके बाद वे सभी बीएसएनएल कार्यालय के पास ही धरना पर बैठ गए। धरना पर बैठे दस्तावेज नवीस संघ के लोगों ने बीएसएनएल अधिकारी मुर्दाबाद , बीएसएनएल व्यवस्था ठीक करो, ब्रॉडबैंड सेवा ठीक करो के नारे लगा रहे थे। धरना पर बैठे दस्तावेज नवीस संघ के लोगों ने बताया कि जिले में पिछले पांच दिनों से बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा ठप है। ब्रॉडबैंड सेवा ठप रहने के कारण निबंधन कार्यालय में निबंधन का कार्य नहीं हो पा रहा है। निबंधन कार्य के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों से लोग चिलचिलाती धूप में निबंधन कार्यालय पहुंच रहे हैं। निबंधन कार्यालय में लिंक नहीं रहने के कारण उनका निबंधन का कार्य नहीं हो पा रहा है ।
संघ के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राय हर महीने में 10 दिनों तक बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा बाधित रहती है। जिसके कारण दस्तावेज नवीस संघ को कार्य करने में परेशानी होती है ।धरना प्रदर्शन के बाद दूरसंचार विभाग के जीटीओ बाल गोविंद पासवान ने दस्तावेज नवीस संघ के लोगों को बताया कि शहर में ऑप्टिकल फाइबर तार क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण ब्रॉडबैंड सेवा बाधित है। ऑप्टिकल फाइबर को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। देर शाम तक जिले में ब्रॉडबैंड सेवा बहाल कर दी जाएगी। जीटीओ के आश्वासन के बाद दस्तावेज नवीस संघ ने आंदोलन समाप्त किया। कार्यक्रम में दस्तावेज नवीस संघ के अशोक कुमार यादव, होरिल यादव, मिथिलेश प्रसाद, संतोष मिश्रा, अवध किशोर पाठक, अजीत कुमार, नंदकिशोर सिंह, कृष्णा सिंह, सुधा कुमार मिश्रा, भरत प्रसाद वर्मा, रंजीत कुमार दांगी, देवकी यादव, निरंजन कुमार, चंद्रदेव प्रसाद ठाकुर, मोहम्मद खुर्शीद, मथुरा दांगी, तारकेश्वर आर्य, नंदकिशोर सिंह, भरत प्रसाद, अखिलेश यादव, प्रमोद दांगी, वीरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, संजय सिंह, लालू यादव, विजय शर्मा, नागेश्वर सिंह, विजय मिश्र, वकील सिंह, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।