चतरा | समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के डाटा प्रभारी सह स्वास्थ्य विभाग के फाइनेंस डायरेक्टर नर्सिंग खलखो ने गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशु की डाटा इंट्री की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरसीएच वेबसाइट में ऑनलाइन डाटा इंट्री करना है। इसमें आने वाली परेशानी की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वेबसाइट में परेशानी आ रही है तो उसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा।