पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त, आज से काम पर लौटेंगे

ग्रामीण चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त, आज से काम पर लौटेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर चल रहे ग्रामीण चिकित्सकों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है । चिकित्सक शनिवार से काम पर लौटेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को तारा पैलेस में भारतीय ग्रामीण चिकित्सक मंच के बैनर तले आयोजित ग्रामीण चिकित्सकों की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ आनंद कुमार कर रहे थे। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय ग्रामीण चिकित्सक मंच के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष संजीव कुमार भारती उपस्थित थे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण चिकित्सकों के क्लिनिकों को सील करने की कार्रवाई पर चर्चा हुई। बैठक में ग्रामीण चिकित्सकों ने सरकार से कौशल विकास के तहत फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिलाकर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की भी मांग की। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित डॉक्टर संजीव कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण चिकित्सक सुदूरवर्ती इलाकों में जाकर लोगों की सेवा करते हैं। इमरजेंसी में ग्रामीण चिकित्सक 24 घंटा की सेवा देते हैं । बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीण चिकित्सकों ने हड़ताल के दौरान लगभग आधा दर्जन लोगों की हुई मौत के लिए भी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहां की सरकार गांव में स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करें। ग्रामीण चिकित्सकों की दुकानें स्वतः बंद हो जाएगी। बैठक में ग्रामीण चिकित्सक संजय कुमार पांडेय, बालेश्वर प्रजापति, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, रंजीत प्रजापति , रामचंद्र सिंह, संतोष कुमार, शिव कुमार दांगी, जगदीश सिंह, प्रभाकर वर्मा, नंदू प्रजापति ,प्रेमलता कुमारी ,अयोध्या पांडेय, नागेंद्र कुमार , शंभू राणा , अर्जुन दांगी, देवदत्त आर्य , राजीव कुमार, उमेश कुमार वर्मा ,आरती कुमारी , सुषमा कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...