चतरा | किसान भवन में शुक्रवार को जिला मुखिया संघ की बैठक में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह ने की। बैठक में आगामी 26 मई को आयोजित होने वाला जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। प्रखंडों में बैठक के लिए प्रखंड प्रभारी मनोनीत किया गया। इमदाद हुसैन व अनुज सिंह को टंडवा, अमित चौबे व विवेक सिंह को सिमरिया, मिथिलेश सिंह व तेज नारायण प्रसाद को लावालौंग, सतीश दांगी को गिद्धौर , राजेश दांगी को पत्थलगडा, अक्षयवट पांडेय व शंकर चौरसिया को मयूरहंड, दिकपाल यादव और राजकुमार मेहता को इटखोरी, राजेंद्र राम व रियासत अंसारी को चतरा , संजय यादव योगेश यादव को कान्हाचट्टी , श्याम सिंह व सीताराम दांगी को हंटरगंज, खेदू यादव व रीना देवी को कुंदा प्रखंड का प्रभारी बनाया गया।