पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इतिहास संकाय ने पीजी को व बीएड ने बीसीए को हराया

इतिहास संकाय ने पीजी को व बीएड ने बीसीए को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में चतरा कॉलेज छात्रसंघ की ओर से आयोजित कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच चतरा कॉलेज के इतिहास संकाय की टीम बनाम पीजी विभाग की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीजी संकाय की टीम ने 12 ओवर में 60 रन बनाया। टीम की ओर से हिमांशु कुमार ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी इतिहास विभाग की टीम सात विकेट खोकर मैच जीत लिया । टीम की ओर से आनंद ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए भी आनंद ने दो विकेट लिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए इन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया । दूसरा मैच बीएड बनाम बीसीए टीम के बीच खेला गया । इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए की टीम ने 70 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से चंदन ने 25 और अंकुश ने 12 रन की पारी खेली। जवाबी पारी खेलने उतरी बीएड की टीम ने 9 ओवर में हीं तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से रूपेश ने 15 रन बनाए । मौके पर छात्र संघ के अध्यक्ष पंकज यादव, उपाध्यक्ष आलोका रानी , सचिव पीयूष कुमार व सह सचिव सुशांत मित्तल मुख्य रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...