पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव को स्वच्छ बनाने में स्वच्छता ग्रहियों की भूमिका होती है अहम

गांव को स्वच्छ बनाने में स्वच्छता ग्रहियों की भूमिका होती है अहम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीआरडीए प्रशिक्षण भवन में शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इसमें जिले के सभी प्रखंडों के सभी पंचायतों के स्वच्छता ग्रही शामिल हुए । कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार उपस्थित थे। कार्यशाला में प्रशिक्षक की भूमिका विकास भारती के संदीप कुमार ने निभाई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार ने स्वच्छता ग्रहियों को उनके कार्य व अधिकार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने में स्वच्छता ग्रहियों की भूमिका अहम है।

स्वच्छता ग्रही गांव में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छ रहने व अपने आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करें। लोगों को जागरूक कर उनके घरों में बने शौचालय का भी प्रयोग कराएं। लोगों को बताएं कि खुले में शौच करना रोगों को निमंत्रण देने के बराबर है। सरकार गांव को स्वच्छ व उनके स्वास्थ्य को उत्तम बनाने के लिए ही उनके घर में शौचालय बनवाई है। ग्रामीण शौचालय का प्रयोग कर कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। कार्यशाला में शामिल स्वच्छताग्रहियों को अपने अपने पंचायतों में प्रेरक बनकर कार्य करने की बात कही गई ।

कार्यशाला में डीपीआरओ अजय वर्मा ,जिला समन्वयक संजय मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, राजीव रंजन चौबे, मंजीत कौशल, प्रखंड समन्वयक बिनय कुमार, प्रदीप पासवान , अरुण मिश्रा, उपस्थित थे। कार्यक्रम की व्यवस्थापक एजेंसी के रूप में संस्कार संस्था ने अहम भूमिका निभाई ।

खबरें और भी हैं...