पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आज 500 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आज 500 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | प्रतापपुर/चतरा

प्रखंड के मध्य विद्यालय के प्रांगण मे 19 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन जाएगा। शिविर को सफल बनाने के लिए प्रखंड के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी लगे हुए है। शिविर का आयोजन चतरा सांसद सुनील सिंह की ओर से किया जा रहा है। प्रखंड वासियों को हर संभव सही तरह से जांच कर इलाज हो, इसके लिए सांसद एवं प्रखंड के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कोलकाता से स्पेशलिस्ट डाक्टरों को बुलाया है। निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर में अब तक लगभग 500 लोगों का रजिस्ट्रेशन कर लिया गया है। शिविर की तैयारी का जायजा लेने के लिए जिला स्वास्थ्य सांसद प्रतिनिधि संजय पांडेय प्रतापपुर स्थित मध्य विद्यालय पहुंच कर तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि तैयारी शत प्रतिशत ठीक है। शिविर की सफलता के लिए सांसद प्रतिनिधि रणविजय गिरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवकीनंदन गुप्ता, युवा भाजपा नेता विनोद कुमार गुप्ता, घोरीघाट मंडल महामंत्री मुकेश सिंह, गौतम कुमार, नंदु मिस्त्री, रामपुर मुखिया खेदु यादव, संदीप ठाकुर आदि लगे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...